बहराइच। आज दिनांक 05.07.2018 को जनपद के विशेश्वरगंज पुलिस द्वारा अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानपुरवा दा0 बंजरिया थाना विशेश्वरगंज से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित शस्त्र बनाने के फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया ।पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने पर पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।
गिरफ्तार अभियुक्त वलिकरन पुत्र गोबरे चौहान निवासी ग्राम प्रधानपुरवा दा0 बंजरिया थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच को इसके घर से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी जिसमें भारी मात्रा में पूर्ण निर्मित व अर्ध निर्मित वने हुये तमंचे व भारी मात्रा मे शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है, प्रकरण के संबन्ध में थाना स्थानीय पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है ।इसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है ।
गिरफ्तारी टीम का विवरणः-
1-प्रभारी निरीक्षक सूरजप्रसाद थाना विशेश्वरगंज, बहराइच
2-उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव थाना विशेश्वरगंज, बहराइच
3-का0 शत्रुघन प्रियदर्शी थाना विशेश्वरगंज, बहराइच
4-का0 दिनेश कुमार थाना विशेश्वरगंज, बहराइच
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…