Categories: Ballia

जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत

जमाल अहमद / नुरूल होदा

सिकन्दरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी पिंकू(20)की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। गॉंव के प्रेमचंद का पुत्र पिंकू रविवार को सुबह शौच के लिए गांव के सरेह में गया था।उसी दौरान जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। घर आकर परिवार वालों को इस बाबत बताया तो सभी घबरा गए। परिवार वाले इलाज हेतु पिंकू को मऊ ले गए थे जहां शाम को उसकी मौत हो गई। पिंकू की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया है।

aftab farooqui

Recent Posts