जमाल हुसैन
बलिया जनपद के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सिंचाई विभाग नहरों के किनारे की जमीन पर ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण करें। लोक निर्माण विभाग सड़कों के किनारे जमीन चयनित कर लक्ष्य पूर्ण करें।
कृषि विभाग समतलीकरण संरक्षित भूमि एवं तालाबों के किनारे पर जमीन पर पौधरोपण करें। पशुपालन विभाग अपने परिसर में और सहकारिता विभाग अपनी सोसाइटी के गोदाम के आसपास, उद्योग विभाग औद्योगिक क्षेत्र में पौधे लगवाना सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग सभी सब स्टेशनों अपने कालोनियों में पौधरोपण कराएंगे। माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग अपने विद्यालयो में पर्याप्त भूमि पर वृक्षारोपण कराएंगे। तहसील व कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास भी वृक्षारोपण कराए जाने की निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, मनरेगा को समस्त विभागों से कोआर्डिनेट करके वृक्षारोपण के कार्य को मुकम्मल अंजाम देने के लिए निर्देशित किया गया है।बताया कि वर्ष 2018 1-9 से प्रदेश में 9.16 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें जनपद में 10 लाख 26 हजार 372 पौधों का रोपण किया जाना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…