Categories: Crime

बलिया-नरही पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब सहित पकड़ी स्कार्पियो

nuसंजय ठाकुर

बलिया : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में नरही पुलिस को भारी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 06.07.2018 को प्रभारी निरीक्षक नरही द्वारा जरिए मुखबिर खास सूचना पर ग्राम बड़काखेत स्थित गंगा नदी के किनारे से स्कार्पिओ नं0 UP 54 Z 0327 गाड़ी से 20 पेटी से कुल 960 शीशी (किमती करीब 96,000/- रुपये) गैर प्रान्त निर्मित CRAZY ROMEO BRAND देशी शराब बरामद की गयी । इस सम्बन्ध में थाना नरही पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार शराब तस्कर की गिरफ्तरी हेतु प्रयास की जा रही है।

फरार शराब तस्कर-

1- स्कार्पिओ नं0 UP 54 Z 0327 का चालक नाम पता अज्ञात

बरामदगी–

1- 20 पेटी से कुल 960 शीशी
2- स्कार्पिओ नं0 UP 54 Z 0327

(शराब व स्कार्पिओ की कीमत करीब 15,96,000/- रूपये)

बरामदगी करने वाली टीम-

1- शेर सिंह तोमर प्रभारी निरीक्षक नरही मय हमराही गण।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts