जमाल अहमद
सिकंदरपुर बलिया 3 जुलाई। गर्मियों की लंबी छुट्टियां खत्म हुई तो स्कूलों में चहल-पहल बढ़ी नजर आई। घरों में फिर से स्कूल की तैयारी के बाद बच्चों को स्कूल भेजा गया। हर घर में महिलाएं बच्चों के बैग तैयार करने में व उनके लिए लंच बॉक्स तैयार करने में जुटी दिखाई दी। तो जिन बच्चों का थोड़ा बहुत काम रह गया था उसे भी अभिभावकों ने पूरा कराया। स्कूल जाने से पहले बच्चों ने नए टिफिन और पेंसिल बॉक्स भी खरीदे।
सोमवार से स्कूल खुल गए हैं ऐसे में घरों में दिनभर बच्चे स्कूल की तैयारियों में जुटे रहे। स्कूल के सिलेबस के हिसाब से बच्चों के स्कूल बैग तैयार करने में माताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं स्कूलों को भी नए रूपों में सवार गया था। पहले दिन 2 जुलाई को स्कूल पहुंचने पर बच्चों को स्कूल का नया लुक दिखाई दिया। स्कूलों ने अपने स्कूलों में रंग-रोगन के साथ ही साज सज्जा कराई है। वही बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में भी शिक्षक तैयारी करने में जुटे रहें। अधिकतर स्कूलों में बच्चों को यूनिफॉर्म इत्यादि वितरित किए गए तो कुछ शिक्षकों ने कक्षाओं में विभिन्न चार्ट लगवाएं। हर चट्टी चौराहों पर बच्चों की कतारें वह बसों की कतारें दिखाई दीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…