मु० अहमद हुसैन / जमाल
बैरीया-बलिया(ब्यूरो) – इलाके में विधवा विवाह की एक अनोखी घटना सामने आई है जहां बेटे की मौत के बाद गमगीन मां ने अपनी पुत्रवधू का कन्यादान देकर उसकी दूसरी शादी कराई है। घटना बैरिया कस्बे की है, जहां के रकबा टोला निवासी सोनू शर्मा की शादी तीन साल पूर्व रामनगर निवासी रामप्रसाद शर्मा की पुत्री रेखा से हुई थी। सात माह पूर्व रेखा के पति की असामयिक मौत हो गई|
तब रेखा की सास मीना देवी ने सोचा कि इस विधवा की पहाड़ जैसी जिंदगी कैसे कटेगी। उसने मन ही मन पूत्रवधू की शादी कराने को ठान ली और ठेकहां निवासी बब्लू शर्मा से अपनी पुत्रवधू से शादी तय कर दी। हालांकि परिजनों व बिरादरी के लोगों ने इसका विरोध किया किंतु वह अपने निर्णय पर अटल रही और बुधवार को तहसील में शादी की रजिस्ट्री होने के बाद तहसील परिसर में ही अवस्थित दुर्गा मंदिर परिसर में धार्मिक रीति-रिवाज से रेखा की शादी बब्लू शर्मा से संपन्न हुई। जिसका कन्यादान रेखा की सास मीना देवी ने किया। मीना देवी के इस कार्य का सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…