नुरुल होदा खान
सिकन्दरपुर(बलिया)06जुलाई। महावीरी झंडोत्सव के तहत गुरुवार की रात में नगर के मोहल्ला मानापुर से लक्ष्मण जुलूस निकाला गया ।जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
रात 10 बजे मोहल्ला के अखाड़ा के अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में निकला जुलूस भिखपुरा,गन्धी आदि मोहल्लों का भ्रमण करते मुख्य बाजार स्थित जलपा चौक पहुंच। भ्रमण के दौरान जुलूस को जगह जगह रोका गया जहां अस्त्रकलाओं के पारंगतों ने तरह तरह के करतब दिखा कर लोगों की भरपूर वाहवाही लुटा। मध्य रात में जुलूस जलपा चौक से प्रस्थान कर पुनः अपने पूर्व स्थान पर वापस आ कर समाप्त हुआ। इस अवसर पर प्रशासन द्वारा जुलूस के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही सम्बेडनशील व अति सम्बेडनशील स्थानों को पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया था।साथ ही उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव,थानाध्यक्ष अनिल चन्द तिवारी ,चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे शुरू से अंत तक जुलूस के साथ लगे रहे। डॉ रविन्द्र वर्मा,राकेश सिंह,डब्ल्यू गुप्त,जितेश वर्मा,गौरीशंकर वर्मा आदि शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…