बलिया : बिल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम तुर्तीपार में शुक्रवार को करीब 10.30 बजे एक मकान के अन्दर तोड़फोड़ करते के दौरान एक दीवार ढह गयी। जिसकी चपेट में आने से ग्राम के ही अशोक कन्नौजिया (40) पुत्र रामाशीष कन्नौजिया की उपचार के लिए बलिया ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि ग्राम के ही एक ब्यक्ति के मकान में निर्माण को लेकर तोड़फोड़ का काम चल रहा था इसी बीच एक दीवार ढह गयी जिसमें अशोक कन्नौजिया के सिर में गम्भीर चोट आ गयी। परिजनों द्वारा सीएचसी सीयर में उपचारार्थ दाखिल कराया गया जहों चिकित्सक ने गम्भीरावस्था में सदा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 108 नम्बर की सरकारी एम्बुलेन्स वाहन से बलिया जाते समय नगरा व बलिया के बीच रास्ते में ही मौत हो गयी। जिसकी पुष्टि सदर अस्पताल बलिया में चिकित्सकों ने की। सूचना पाकर बलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…