नुरुल होदा खान
सिकन्दरपुर(बलिया)07जुलाई। अवर्षण की जारी स्थिति आमजन पर भारी पड़ने लगी है। जून से अबतक इलाके में एक भी ऐसी बारिश नही हुई है जिसे अच्छी कहा जाय। इस दौरान दो चार बार बारिश हुई भी है तो उससे मात्र जमीन का ऊपरी भाग भींग कर रह गया है। फलतः उमसभरी भीषण गर्मी और जलन पैदा करने वाले धूप ने लोगों को बेहाल कर के रख दिया है । उधर बारिश के अभाव में भूगर्भ जल हैंडपम्पों का साथ छोड़ता जा रहा है। अब तक केवल नगर में ही पांच दर्जन से ज्यादा हैण्डपम्प पानी देना बंद कर चुके हैं।साथ ही जो पानी दे भी रहे हैं वह इतना कम कि दर्जनों बार हैंडल दबाने पर भी एक बाल्टी नहीं भर पा रहा है। इससे लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। पेयजल की परेशानी तो हो ही रही है। लोगों के नहाने धोने के काम पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कमोबेश यही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में भी है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की स्थिति यहां पहली बार उतपन्न हुई है। जब बड़ी संख्या में हैंडपम्प पानी छोड़ दिये हैं। अवर्षण की यह स्थिति इसी प्रकार रही तो हालत और खराब हो सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…