बलिया:बिल्थरा रोड उभाव थाना क्षेत्र के ग्राम कुण्डैल नियामत अली में एक मकान का ताला तोड़ कर एक अदद बाईक यूपी 60 यू 5434, 50 हजार नकद, जेवर और लाखों के सामान सहित चोरों ने लगभग चार लाख रूपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना शुक्रवार/शनिवार की रात की है। सूचना पाकर 100 नम्बर की पुलिस सहित उभांव थाने के नवागत कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने सदलबल घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भादसं. की धारा 457/380 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक अखिलेश मौर्य को सौंप दिया है।
घटना की प्रातः में मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख अनहोनी की आशंका जताते हुए पड़ोसियों ने वाराणसी रह रहे गृहस्वामी मु. फैज को फोन से सूचित किया। गृहस्वामी ने आनन-फानन में उभांव ग्राम निवासी अपने रिश्तेदार मो.वामिक को सूचना दी। मु. वामिक ने 100 नं पुलिस को सूचना देने के बाद वे कुण्डैल नियामत अली स्थित रिस्तेदार के मकान पर पहुच गये। तब तक मौके पर पहुची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया था। जानकारी के अनुसार कुण्डैल नियामत अली ग्राम निवासी मो. फैज सपरिवार अपने ब्यवसाय के चलते वाराणसी में रहते है। शुक्रवार की आधी रात के बाद चोरों माकन के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे एक बाइक , इनवर्टर, बैटरी तथा आलमारी का ताला तोड़ सोने की दो अदद बाली, दो अदद सोने की अंगूठी, पांच कंबल, एक गैस सिलेंडर, दो अदद समसंग कम्पनी की मोबाइल ,पांच बनारसी साड़ी ,बर्तन सेट तथा अन्य कीमती सामान समेत, आलमारी में रखा 50 हजार नगदी चुरा कर फरार हो गए। गृहस्वामी पुत्र अहमद अरफात वाराणसी से जब घर पहुंचे तो घर की स्थिति देख वे सन्न रह गए। उभांव इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छान-बीन की जा रही है, अति शीघ्र ही चोरों को पकडने का प्रयास किया जायेगा। इस भीषण चोरी से आसपास के लागोंमें दहशत का माहौल ब्याप्त हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…