उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। डीएम व बीएसए के कड़े फरमान के तहत खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर निर्भय नारायण सिंह ने सोमवार को कई अनेक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नामांकन छात्र संख्या के अनुरुप उपस्थिति काफी खराब मिली। साफ-सफाई की स्थिति संतोष जनक नही रही। कहा सम्बन्धित को गुणवत्ता सुधार के लिए कारण बताओ नोटिस जारी की जायेगी।
खण्ड शिक्षा अधिकारी सिंह की माने तो उनके द्वारा प्राथमिक विद्यालय मलेरा के निरीक्षण में शिक्षा मित्र ममता मौर्या हस्ताक्षर बनाकर गायब मिली। छात्र सं. 120 के सापेक्ष केवल 28 पायी गयी। फल का वितरण भी नही पाया गया। प्राथमिक विद्यालय गड़ेरपुरा में नामांकन 90 के सापेक्ष केवल 9 बच्चे उपस्थित पाये गये। गन्दगी का साम्राज्य मिला, उपस्थित पंजिका व एमडीएम पंजिका विगत् 4 जुलाई से अपूर्ण पाया गया। ड्रेस वितरण की कोई तैयारी नही दिखी। इसके अलावे सरयांडीहू भगत, मलेरी व कुशहांभांड के विद्यालयों के निरीक्षण में स्थिति संतोष जनक नही रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…