Categories: Crime

कचिया शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत

मु० अहमद हुसैन (जमाल)/ नुरूल होदा खान

सिकन्दरपुर(बलिया) 10जुलाई। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव में मंगलवार को कचिया शराब के सेवन से एक व्यक्ति की मौत हो गई।गांव के लालबहादुर रोजाना गांव के दियारा में बनने वाला कचिया शराब पीने के लिए वहां जाते थे। मंगलवार की शाम को भी वह दियारा से शराब पीकर घर आ रहे थे। अभी वह गांव के उत्तर तरफ स्थित नाला के उधर ही थे कि अत्यधिक नशा के कारण जमीन पर गिर कर उन्हों ने दम तोड़ दिया।

मौत की सूचना मिलते ही मौके पर गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी मौत के बारे परिवार वालों को सूचना दे दिया। सूचना मिलते  ही परिवार वालों में कोहराम मच गया और वे मौके पर पहुंच कर दहाड़ें मार कर रोने लगे। प्रशासन के लाख कवायद के बावजूद भी  दियारा में कचिया शराब बनना बंद नहीं हो रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts