Categories: BalliaUP

बलिया कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित

मु० अहमद हुसैन / जमाल

बलिया । जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन बलिया के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी श्री मैनेजर सिंह ने एक प्रेस नोट में बताया है कि एसोसिएशन के घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवारी हेतु नामांकन 12 व 13 जुलाई 2018 को होगा और उसकी जांच व वापसी 16 जुलाई तथा आवश्यकता पड़ने पर मतदान 23 जुलाई 2018 को प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक होगा तत्पश्चात 03 बजे से मतगणना शुरू होगी जो समाप्ति तक चलेगी । इस चुनाव को व्यवस्थित करने के लिए पांच सहायक चुनाव अधिकारी क्रमशः रमेश पाण्डेय,विष्णु उपाध्याय, राकेश सिंह यादव, ओमप्रकाश दूसरे और मुकेश कुमार सिंह बनाये गयें हैं ।

pnn24.in

Recent Posts