Categories: BalliaCrime

हरियाणा से कमाकर घर आ रहा युवक मिला अचेतावस्था में

मु० अहमद हुसैन / जमाल /
नुरूल होदा

सिकन्दरपुर। हरियाणा से कमा कर अपने गांव क्षेत्र के शेखपुर आ रहा सोनू गुप्त (35) जहरखुरानी का शिकार हो जीवन और मौत के बीच झूल रहा है। इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनू गुप्त हरियाणा में रहकर प्लाईवुड का काम करता था। रविवार को वह घर आने के किये किसी ट्रेन से बलिया के लिए चला। इस दौरान वह कब और कहां जहरखुरानी का शिकार हुए। उसके बेहोश होने के कारण पता नहीं चल पा रहा है। सोमवार को दोपहर में बलिया के बहादुरपुर पुलिया के समीप सड़क के किनारे पड़ी गिट्टी पर बेहोशी की हालत में मिला। संयोग से क्षेत्र के निपनिया का एक जीप चालक सोनू को पहचान गया और उसने उस के घर पहुंचाया। बाद में परिवार वाले इलाज हेतु सोनू को सी एच सी सिकन्दरपुर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts