मु० अहमद हुसैन / जमाल
बलिया : लेखपालों की चल रही हड़ताल से लोक सेवाएं एवं कानून व्यवस्था के प्रभावित होने को लेकर अब सख्त रवैया अख्तियार किया जा रहा है। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि हड़ताल निषिद्ध करने के बाद भी अगर लेखपाल हड़ताल पर रहते हैं तो ऐसे लेखपालों पर अब कार्रवाई करें। नवनियुक्त लेखपाल जिनकी सेवा अभी अस्थायी एवं परिवीक्षाधीन है उनको भी तत्काल कार्य पर वापस आने की नोटिस देने को कहा है। यह भी चेतावनी दी है कि अगर नवनियुक्त लेखपाल कार्य पर वापस नहीं आते हैं तो उन्हें पदच्युत कर अवगत कराया जाए। साथ ही अन्य लेखपालों के विरोध में कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के समस्त लेखपाल और नवनियुक्त लेखपाल हड़ताल पर चल रहे हैं। इससे लोक सेवाएं एवं कानून व्यवस्था का प्रभावित होना स्वाभाविक है। समस्त उपजिलाधिकारियों को दिए निर्देश में उन्होंने असंतोष जताते हुए कहा है कि अभी तक ऐसे लेखपालों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। बुधवार को जारी आदेश में उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सभी लेखपालों को नोटिस जारी किया जाए। इसके बाद भी कार्य पर वापस नहीं आने वाले नवनियुक्त लेखपालों को पदच्युत कर अवगत कराया जाए। साथ ही अन्य लेखपालों पर भी कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने का आदेश दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…