मु० अहमद हुसैन / जमाल
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने बताया कि वर्ष 2018- 19 में जनपद में किसानों की सिंचाई सुविधा और बेहतर ढंग से कराने के लिए जनपद बलिया में 32 नवीन राजकीय नलकूपों का निर्माण कराया जाएगा । इससे बलिया में सिंचाई की पर्याप्त सुविधा किसानों को मिल सकेगी।
जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत ने बताया कृषकों की फसलों की सिंचाई के लिए शासन, प्रशासन द्वारा पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं। जनपद बलिया में फसलों की सिंचाई के लिए 840 राजकीय नलकूप स्थापित हैं। जिसमें 630 राजकीय नलकूप नलकूप खंड द्वितीय बलिया एवं 210 राजकीय नलकूप खंड मऊ के नियंत्रणाधीन हैं। जिलाधिकारी ने 32 नए स्वीकृत राजकीय नलकूपों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश नलकूप विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है नलकूपों की स्थापना के कार्य की लगातार समीक्षा की जाए और निरीक्षण किया जाए तथा उन्हें समय-समय पर प्रगति से अवगत कराया जाए। कहा जो राजकीय नलकूप यात्रिक दोष या विद्युत दोष से खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाय।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…