बलिया। अमरावती नदी के जीर्णोंद्धार की सोच के साथ आए स्वामी आनंदस्वरूप व पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं जलगुरू महेंद्र मोदी ने सोमवार को संयुक्त प्रेसवार्ता की।
स्वामी आनंदस्वरूप ने कहा कि अमरावती नदी बलिया के लिए अमृत हो सकती है। बशर्ते इसके पुराने स्वरूप को वापस लाने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करें। कहा, बलिया का सौभाग्य है कि यहां नदियों का समूह है। सरकार ने प्रदेश की जिन सात नदियों को फिर से जिंदा करने का निर्णय लिया है उसमें अमरावती भी शामिल है। जब कुंआ, तालाब तथा ये छोटी-छोटी नदियां जिंदा रहेंगी तभी गंगा भी बचेगी। स्वामी आनंदस्वरूप ने बताया कि अमरावती नदी मूल से रूप से आजमगढ़ जिले के लाटघाट से निकलती है जो इब्राहिमपट्टी में जिले में प्रवेश करती है।
पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं महेंद्र मोदी ने कहा कि कुआ, तालाब, पेड़-पौधों का संरक्षण होगा तभी जलस्तर उपर उठेगा। प्रयास हो कि हर घर में प्रदूषणरहित वर्षा जल पुरर्भरण प्रणाली विकसित किया जाए। कुएं के पास कच्ची मेढ़ बनाकर पानी रोककर जलस्तर को बढ़ाया जा सकता है। इस मानव जीवन की रक्षा करने से सम्बन्धित कार्य में हर वर्ग के लोगो का सहयोग अपेक्षित है। प्रेसवार्ता में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एडीएम मनोज सिंघल, एसडीएम सदर गंभीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक आदि थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…