बलिया:बिल्थरा रोड छेड़खानी व धमकी के एक मामले में एक सम्प्रदाय विशेष के दो युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला स्थानीय नगर के एक मुहल्ले के है।
उभांव थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पकड़े गए युवक नगर के एक स्कूल के खेल मैदान में शुक्रवार की प्रातः करीब 8 बजे सगी दो बहनें टहलने गयी थी कि पकड़े गए दोनों युवक अश्लील बोलबाजी करने लगे। एतराज करने पर तेजाब फेकने की धमकी भी दिए। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ लग गयी और युवकों की अड़ियल रुख को देख भीड़ ने उनकी हल्की कुटाई भी कर दी। तहरीर के मुताविक
थाना उभाँव मे मु०अ०सं० 135/18 धारा 354, 354घ, 506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने नामजद अभियुक्त मेराज अहमद पुत्र वसीम अहमद व मो० लारैब पुत्र सरवत हफीज निवासी वार्ड नंबर 3 अमुरतानी, कस्बा बेल्थरा रोड को अपनी कस्टडी में लेकर उनका चालान कर दिया। विवेचना पुलिस चौकी प्रभारी सीयर द्वारिका प्रसाद चौधरी को सौंपी गई है। युवको का चलान करने से पूर्व उनके चोट का डाक्टरी परीक्षण भी कराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…