उमेश गुप्ता
बलिया: बिल्थरा रोड भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि बलिया की गरीब 1001 बेटियों का कन्यादान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। आगामी 10 दिसंबर को नगरा के इंटर कालेज में भव्य सामूहिक विवाह समारोह के तहत सीएम स्वयं बलिया की बेटियों को कन्यादान के बाद विदा करेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। विधायक शनिवार को नगर स्थित एक होटल पर प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।
बताया कि उक्त सामूहिक विवाह समारोह पूर्वांचल का अब तक का ऐतिहासिक व सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह होगा। इसमें स्वयं सीएम मौजूद होंगे। समारोह को लेकर दो दिन पूर्व ही सीएम से विस्तार से चर्चा भी हुई। समारोह के लिए डीएम के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी को नियुक्त किया गया है। सामूहिक विवाह हेतु जनपद के सभी 17 ब्लाकों पर वैवाहिक जोड़ों का 22 जुलाई से 5 दिसबंर तक निशुल्क रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रारम्भ हो गया है। इसमें सभी धर्म के लोग संपर्क कर सकते है। गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी हेतु निबंधन करा लें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी उक्त पुनीत कार्य में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विवाह जैसे अच्छे कार्य में बिना किसी राजनीति के हर किसी का सहयोग होना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…