बिल्थरारोड (बलिया) भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री चिरंजीवी चौरसिया का रविवार को यहाँ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने चौरसिया को फूल- मालाओं से लाद गगनभेदी नारे लगाए।
संबोधित करते हुए चौरसिया ने सेक्टर से बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचा मजबूत कर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाने की अपील सभी से की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का भरोसा दिलाया, तत्पश्चात नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में चौरसिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव जीतने का दावा किया । उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई किसी से नहीं है, क्योंकि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग के बलबूते पार्टी जनाधार के मामले में अन्य दलों से बहुत आगे हैं। उन्होंने चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया।
चौरसिया ने माल गोदाम रोड के किनारे पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ,चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, मिथिलेश पटेल, भीम प्रसाद, रणजीत कुशवाहा निरशंकर गुप्ता, आलोक मद्धेशिया, विनोद कुमार शर्मा, चंद्र भूषण वर्मा, अमीर चन्द गुप्ता, दयानंद वर्मा, देवेंद्र गुप्ता एडवोकेट, राम मनोहर गांधी, उपेंद्र गुप्ता मिंटू,धंनु सोनी, अमित जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…