उमेश गुप्ता
बलिया : बिल्थरारोड सीयर शिक्षा क्षेत्र के चिन्हित कुल 34 बिना मान्यता स्कूलों की सूचीबद्ध फाइल सीयर एसडीआइ कार्यालय में मानो सदैव के लिए बंद हो गई है। जुलाई माह के नए सत्र शुरु होने के साथ ही यहां पहुंचे नवागत एसडीआई निर्भय नारायण को अब तक ¨चिन्हित गैर मान्यता स्कूलों की सूचि तक अपने ही कार्यालय में नहीं मिल सकी है। इस मामले में बाबूओं ने बड़ा गेम कर दिया है।
नतीजन सभी सूचिबद्ध गैर मान्यता स्कूलों का संचालन एक बार फिर क्षेत्र में बेधड़क जारी है। ग्रीष्मावकाश से पूर्व मई माह के अंतिम सप्ताह में तत्कालीन सीयर खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत ¨सह ने महज सात दिन में ही क्षेत्र के करीब दो दर्जन अमान्य स्कूलों पर छापेमारी किए और बिना मान्यता स्कूलों के संचालन पर तत्काल ताला लटकाने को नोटिस थमा दी। कई अमान्य स्कूलों के तो रजिस्टर तक जब्त हुए थे। जिस पर बड़ी कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों ने संस्तुति भी की थी ¨कतु गर्मी के छुट्टी के जून माह में ही उनका स्थानांतरण अन्यत्र हो गया।
इधर नवागत एसडीआई निर्भय नारायण ¨सह के देखरेख में जुलाई में स्कूल पूर्ववत खुलने लगे। बीईओ ने शुरुआती दिनों में ही कई स्कूलों पर पहुंचकर परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर शिक्षकों के पेंच तो कसे ¨कतु अब तक अमान्य स्कूलों के संचालन को लेकर चुप्पी साधे बैठे है। जिसके कारण इनके नाक के नीचे ही दर्जनों अमान्य व बिना किसी मानक के कई स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…