मु० अहमद हुसैन / जमाल
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने बताया कि जनपद बलिया में सड़कों का संजाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 395.72 करोड़ की लागत से जनपद में 151 सड़कों का निर्माण केवल लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इसके अलावा अन्य विभागों से भी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कई सड़कों का कार्य पूर्ण हो गया है और कई निर्माणाधीन हैं। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वह निर्मित की जा रही सड़को का नियमित निरीक्षण करें। अवर अभियंता और सहायक अभियंता साइट पर जाकर सड़कों की गुणवत्ता, मानको व कार्य की प्रगति का निरीक्षण करते रहे। जहां पर प्रगति कम हो, वहां के ठेकेदारों को नोटिस दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सड़कों का निर्माण निर्धारित समय सीमा के अंदर हो जाना चाहिए। उन्होंने बताया लोक निर्माण के निर्माण खंड द्वारा 165.27 करोड़ की लागत से 58 सड़को का तथा प्रान्तीय खण्ड द्वारा 230.46 करोड़ की लागत से 93 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। लंबाई सड़कों की लंबाई तकरीबन 461.86 किलोमीटर होगी। सड़कों के निर्माण के लिए 215 .45 करोड़ की धनराशि अमुक्त की गई है। यह सभी कार्य 50 लाख से अधिक लागत के हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…