उमेश गुप्ता
बलिया:बिल्थरा रोड नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि एक रक्तदान से कई जरूरतमंदों की ¨जदगी बचती है और ¨जदगी में इससे बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं हो सकता। वे रविवार को डीएवी इंटर कालेज पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन बिल्थरारोड के बैनर तले आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान बोल रहे थे। शिविर का शुभारंभ नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने संत निरंकारी बिल्थरारोड मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद संग फीता काटकर किया। जिसके बाद बलिया के चिकित्सक डा. सुधीर श्रीवास्तव, काउंसलर अनूप शुक्ला, उमेश ¨सह व सीयर सीएचसी अधीक्षक डा. जीपी चौधरी आदि की मौजूदगी में अरुण गुप्ता, मनीष गुप्ता, शिवजी, राजेश गुप्ता आदि समेत करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया। क्षेत्र में हो रही बारिश के बावजूद रक्तदान करने वालों का उत्साह चरम पर रहा। निरंकारी सेवादल इंचार्ज बेचू प्रसाद, संयोजक आरके ¨सह, मुन्ना जी, सेवादल बहन प्रतिमा गुप्ता, कृष्णलता देवी, ललिता देवी, तारा देवी, राजमती देवी, द्रोपदी देवी, शारदा देवी, कुसुम देवी, मीना देवी, सुभावती देवी, खुश्बू, जया कुमारी, रीता, आरती व पूजा कुमारी आदि ने ब्लड डोनरों को आवश्यक डाइट उपलब्ध कराया। इस दौरान समाजसेवी अंजय राव, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, आलोक गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…