बांदा। बाँदा में चार साल की मासूम बच्ची को रात में सोते समय घर से अगवा कर, दो नशे में धुत युवकों द्वारा बलात्कार की हृदय विदारक घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। दोनों आरोपियों को गांव वालों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। आपको बता दे कि एक हफ्ते पहले बाँदा में ही एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ इसी तरह घर से अगवा कर बलात्कार का शिकार बनाया गया था।
घटना गिरवां थाना अंतर्गत एक गांव की है। जहाँ चार साल की मासूम घर के बाहर आंगन में अपने परिवार के साथ सो रही थी। रात में करीब एक बजे गांव के ही दो युवक नशे की हालत में पहुचे और बच्ची को सोते समय चारपाई से उठाकर गांव के बाहर ले गए और उसके साथ जघन्य तरीके से बलात्कार को अंजाम दिया और बच्ची को मरा हुआ समझ कर चले गए।
घर वालों की जब नींद खुली तो बच्ची की तलाश प्रारम्भ की, बच्ची गांव के बाहर बेसुध हालत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची के बयान के आधार पर नत्थू भाट व कल्लू नाम के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
घटना के बाद से गांव में जबर्दस्त आक्रोश है। दोनों आरोपी अपराधी किस्म के है और इनके ऊपर कई मुकदमे भी दर्ज है। बता दे कि एक हफ्ते पहले बाँदा शहर में ही एक पांच साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ बलात्कार की घटना की गई थी। वो बच्ची भी कानपुर में भर्ती है। इसके पहले भी बांदा में बीती 6 जुलाई को 2 मासूम बच्चियों को अगवा किया गया था, जिसमे एक 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। आज फिर इस घटना के साथ दुष्कर्म हुआ। बाँदा में एक के बाद एक मासूम बच्चीयां बलात्कार का शिकार बन रही है। वही पुलिस की कार्यवाही भी सवालों के घेरे में आ रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…