बॉदा. वकील के सर पर चोट होने से नाली से खून बह रहा था ! सड़क में नाली से आता खून देख स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी ! सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर शव को खून से लतपत व निर्वस्त्र अवस्था में पाया ! पुलिस ने लाश का पंचनामा भर पोस्ट-मार्टम को भेज दिया है व स्थानीय लोगो से पूछताछ कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है !)
बाँदा के पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गाँव के निवासी बाँदा शहर के क्योटरा मोहल्ले में एक 50 वर्षीय वकील का शव उसके ही घर के अंदर पड़ा मिला । कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और घर की नाली से खून बह रहा था जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी ! पुलिस ने मौके में जाकर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुईं, जिसपर शव खून से लतपत मिला, वकील के सर पर चोट थी, जिससे खून बह रहा था ! स्थानीय लोगो ने बताया की मृतक का नाम रामबिहारी लखेरा है जो की बाँदा में वकील है, इन्होने शादी नहीं की थी और घर में अकेले रहता था !
बताया की वकील पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गाँव का रहने वाला था, इसके दो भाई है जो की बाहर रहते है ! इस घटना के बारे में अपर एसपी एल बी के पॉल ने बताया कि पड़ोसियों ने आज शाम सूचना दी थी कि कोतवाली नगर इलाके के क्योटरा इलाके के एक घर की नाली से भारी मात्रा में खून बह रहा है, किसी अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी । वकील रामबिहारी लखेरा (50) पेशे से वकील थे जो यहां काफी दिनों से रह रहे थे, इनकी शादी नहीं हुई थी जिनका शव आज उनके घर के कमरे की फर्श से बरामद किया गया । बताया की सूचना पर पुलिस ने घर के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव का पंचनाम भर पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया है ! पुलिस ने बताया की दरवाजा तोड़ने पर मृत वकील के सर में चोट के निशान था व खून बह रहा था ! अपर एसपी ने कहा की घटना की जांच की जा रही है, जांच उपरान्त ही घटना के कारण का पता चल पायेगा !
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…