Categories: Crime

पशु तस्करों पर लगाम – 12 अदद भैसों के साथ ट्रक आई औराई पुलिस के चंगुल में

प्रदीप दुबे “विक्की:

भदोही (औराई). पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल के निर्देशन में पशु तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औराई सुनील दत्त दुबे की टीम ने उपनिरीक्षक मुन्ना लाल व हमराही कर्मचारीगण की मदद से एक ट्रक में क्रूरतापूर्ण तरीके से भर कर बध हेतु ले जा रही 12 अदद भैसों को बरामद किया है।

ट्रक नम्बर wB 11B0793 को कब्जा पुलिस मैं लेकर चालक सिकन्दर शाह पुत्र तैयब शाह निवासी मनियर थाना बासडीह जनपद बलिया को सुबह 7.10बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना शिव गंगा प्रेटोल पम्प हाईवे कोठरा की है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts