औराई भदोही।। कोतवाली गोपीगंज मे हुयी आटो चालक राम जी की मौत के मामले में उनकी पुत्री रेनू मिश्रा की तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज सुनिल वर्मा पर 302 हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुऐ छानबिन चालु कि गयी है।
गोपीगंज के बाहुबली विधायक पंडित विजय मिश्रा ने साढ़े छह लाख रूपये का आर्थिक मदद किया व परिवार के इस दुःख की घड़ी मे शोक संवेदना प्रकट किये और बोले कि लाश पर सियासत नही होना चाहिये। खैर साहब उनका जो पैगाम है वह अहले सियासत जाने हमारा पैगाम-ए-मोहब्बत है जहा तक पहुचे के तर्ज पर हमने हकीकत को सामने रखा और आप तक सही और सटीक खबर पहुचाने के अपने वायदे को पूरा किया. हमारी खबर के ही असर के तौर पर प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाज़िर किया गया था. आज एक बार फिर पुलिस अधीक्षक के यहाँ से जारी प्रेस नोट इस बात की तस्दीक करता है कि हमारी खबर का असर हुआ,. हम आशा करते है कि समाज हमारा भय मुक्त होगा साथ ही आपसे वायदा करते है कि हम इसी तरह वक्त के रफ़्तार की धुंध में फीकी पड़ी खबरों को प्रमुखता से उठायेगे. पीड़ित परिवार के कमाऊ सदस्य का स्थान हम कभी नहीं ले सकते है और न ही इस दुनिया में कोई और ले सकता है क्योकि बाप का साया ही बच्चो के लिये बहुत बड़ी बात होती है. इस साये में उनको सुरक्षा का अनुभव मिलता है, हम दुखी परिवार के साथ है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…