सिवान बिहार – सिवान:जिले का सबसे बड़ा अस्पताल सदर अस्पताल आए दिन किसी ने किसी मामले को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। कभी मरीज पानी के लिए जगह-जगह भटकते है तो कभी इस भीषण गर्मी में अस्पलात में बंद पड़े पँखो के चलने का इंतजार करते है।
ताजा मामला डॉक्टर की लापरवाही से जुड़ा है। सदर अस्पताल में किस तरह से मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जहां डॉक्टर मजे से सो रहे है और अन्य कर्मी मरीजों का इलाज कर रहे है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में एमरजेंसी में डॉक्टर के कुर्सी पर सोने का वीडियो वायरल हो रहा है।
आरोपी डॉक्टर के नाम अलोक कुमार सिंह बताया जा रहा है जो कि आज मंगलवार की सुबह एमरजेंसी में मरीजों के सामने सोते हुए दिखाई पड़ रहा है. वीडियो में साथ दिखाई दे रहा है की मरीजों को दवा सदर अस्पताल के अन्य कर्मी लिख रहे है डॉक्टर साहब मजे नींद का मज़ा ले रहे है।
सदर अस्पताल के सीएस शिव चंद्र झा से मामले पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस मामले की मुंझे जानकारी नही है मामले का संज्ञान में ले लिया गया है। जांच कर उचित कार्यवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…