अज़ीम कुरैशी
बिजनौर नूरपुर ग्राम धमरोला के भाजपा नेता को पीटना थाने के एक दरोगा को भारी पड़ा एसपी ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर उक्त दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है भाजपा नेता कोमल कुमार किसी काम से थाने गए थ आरोप है कि हल्का दरोगा हिमांशु चौहान ने उक्त प्रकरण को ₹5000 लेकर रफा-दफा कर दिया था 30 जून की रात को उक्त दरोगा ने भाजपा नेताओं को फोन पर बुलाया उनके साथ मारपीट कर पूरी रात थाने में बैठाए रखा यही नहीं इससे पहले भी कई दफा हिमांशु चौहान आम आदमी को उठाकर कई दफा थाने में बंद कर चुके हैं और रुपए लेकर चलता कर देते थे आपको बता दें कि लगभग पांच माह पूर्व इमरान सैफी निवासी नहटोर चोराहा नूरपुर को लूट के मामले में उठा लिया था जबकि वह एक माह से पेट में अल्सर की वजह से बेड रेस्ट पर था जब जिम्मेदार लोगों ने और कुछ पत्रकारों ने हिमांशु चौहान से बात की तो हिमांशु चौहान ने सभी पत्रकारों और जिम्मेदार लोगों को जेल भेजने की बात कही और सुबह अपनी मर्जी से ₹10000 लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया था भाजपा नेता प्रकरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सांसद यशवंत सिंह एमएलसी अशोक कटारिया सीपी सिंह आदि से मिले सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह ने पूरे मामले से एसपी को अवगत कराया पुलिस अधीक्षक ने SI हिमांशु चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…