पाकिस्तान के ब्लोचिस्तान प्रांत के क्षेत्र मस्तुंग में एक चुनावी अभियान के दौरान धमाके में ब्लोचिस्तान अवामी पार्टी के प्रत्याशी सिराज रईसानी सहित 183 लोग हताहत और 200 अन्य घायल हो गये।
मस्तुंग में सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि ब्लोचिस्तान अवामी पार्टी के प्रांतीय एसेंबली के प्रत्यायी नवाब ज़ादा सिराज रईसानी की चुनावी अभियान के दौरान बम का धमाका हुआ जिसमें सिराज रईसानी सहित 180 लोग हताहत और 200 अन्य घायल हो गये। मस्तुंग के डिप्टी कमिश्नर ने मारे गये लोगों की पुष्टि कर दी और कहा कि मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका है। घायलों में सिराज रईसानी भी शामिल थे जो बाद में जख़्मों की बात ना लाकर चल बसे।
धमाका उस समय हुआ जब सिराज रईसानी का कारवां चुनावी अभियान के दौरान मस्तुंग के क्षेत्र दरीनगढ़ से गुज़र रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका बहुत भीषण था जिससे पूरा इलाक़ा थर्रा गया। सिराज रईसानी ब्लोचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री असलम रईसानी के छोटे भाई थे।
इससे पहले पाकिस्तान के शहर बन्नों में ख़ैबर पख़्तूनख़ां के पूर्व मुख्यमंत्री करम दुर्रानी के कारवां के निकट होने वाले बम धमाके में चार लोग हताहत और 39 अन्य घायल हुए थे किन्तु करम दुर्रानी बाल बाल बच गये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…