- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में रेप की घटनाये रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज फिर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फिलहाल घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है और नाबालिग को डॉक्टरी परिक्षण के लिये भेज दिया है।
शिवशक्ति
हमीरपुर. एक मासूम के साथ जो बीता वो सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे, इस मासूम के पेशे से मजदूर माता और पिता इसे अकेला छोड़कर दो वक्त की रोटी कमाने चले गये। जिसकी भनक पड़ोस में रह रहे दीपू सिंह को लग गयी और उसने इस मासूम को अपनी हवास का शिकार बना डाला। मामला तब सामने आया जब मासूम की माँ घर लौटी तब एस मसूम ने अपने ऊपर हुई वारदात को अपनी माँ को बताया। माँ के सुनते ही जमीन पैरो तले सरक गयी की जिस बेटी के लिये वो मजदूरी कर पेट पाल रहे थे आज उसकी इज्जत को एक वहशी ने तार तार कर दिया। आनन फानन में माँ अपनी बेटी को लेकर थाने पहुँच गयी जन्हा उसने अपनी बेटी के साथ हुई घटना पुलिस को बतायी। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुये मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
मामला हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र का है जहा महज सात साल की एक मासूम अपने घर पर अकेली थी तभी उसका पडोसी ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मासूम को धमकी दी की उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। हालाँकि मासूम के माता और पिता पेशे से मजदूर है और मजदूरी करने बहार गये थे जब वापस लौटे तब मासूम ने अपने ऊपर बीती पूरी बात अपनी माँ को बता डाली। लाचार और कमजोर माँ अपनी बच्ची को लेकर न्याय की आस में थाने पहुँच गयी। जहा पर पुलिस ने माँ की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। मासूम को डॉक्टरी परिक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है।
आये दिन हो रही रेप की वारदातों से समाज में सवालिया निशान पैदा कर दिया है की इन वहसियो को समाज में कब तक बक्शा जायेगा? कब इनके लिए कठोर कानून बनाये जायेंगे जिससे आने वाले समय में बेटियों की इज्जत से खेलने वालो पर लगाम लगायी जा सके? अब देखना ये होगा की यूपी पुलिस कब इन अपराधियों पर नकेल कस पाती है ?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…