सरताज खान
गाजियाबाद / कोतवाली थाना क्षेत्र की गिरी मार्केट कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ईनाम विहार थाना ट्रोनिका सिटी निवासी मोमीन शुक्रवार देर रात लोनी से गिरी मार्किट होते हुए अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह गिरी मार्केट कॉलोनी स्थित डाक खाने के पास पहुंचे। अचानक पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर भीड़ इक्ठ्ठा हो गई। इसी बीच बदमाश फरार हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मोमीन को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…