फर्रुखाबाद: जनपद में दौरे पर आये सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सपा बसपा सरकार को निशाने पर लिया| उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ सौतेंला व्यवहार किया था इसलिये जनता उनको नकार दिया है| वह राजनीति को व्यवसाय की तरह करते है | जिससे फर्रुखाबाद व प्रदेश की जनता की उपेक्षा हुई|
आज सुबह अपने प्रस्तावित समय के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ फर्रूखाबाद पहुंचे । जंहा से उनका काफिला ब्रहमदत्त द्विवेदी स्टेडियम में कुछ देर रुकने के बाद सीधे लोहिया अस्पताल पहुंचा । जहां सिर्फ पन्द्रह मिनट में निरीक्षण करके वह आवास विकास स्थित सभा स्थल पहुंचे ।जहां उन्होंने दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया|
आयोजित जनसभा में मौजूद सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मुख्यमंत्री के सामने मंच से अपनी मांगों को दर्ज करवाया । सदर विधायक फर्रूखाबाद नगर पालिका को नगर निगम बना देने की मांग की जिससे नगर का विकास बेहतर हो सके | उन्होंने कहा की प्रदेश में आम का मेला लगता है| इसी प्रकार से आलू का भी मेला पांचाल घाट रामनगरिया क्षेत्र में लगना चाहिए| जिससे आलू किसानो को प्रोत्साहन मिल सके.
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि जिले से कोई हांई-वे नही गुजरा है| इसी लिये एटा, अलीगंज से नवाबगंज होकर एक फॉर लाइन हाइवे रोड से जोड़ने की मांग रखी | इसके साथ ही अर्जुनपुर का पुल का वजट जल्द मंजूर कराने की भी मांग की|
इस दौरान मंच पर जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, अमर सिंह खटिक अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य मौजूद रहे|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…