रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद : शासन के फरमान के बाद आखिर मुन्ना बजरंगी के हत्यारे माफिया सुनील राठी को सेन्ट्रल जेल लाया गया| इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल बाहर तैनात रहा | जेल में राठी को शिफ्ट होने के बाद शासन ने फ़िलहाल राहत की सांस ली है|
बीते सोमबार को बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की सुनील राठी ने हत्या की थी| बीते दिन सुनील राठी को सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ उसे शिफ्ट करने का फरमान जेल अधिकारीयों को दिया गया| शासन के फरमान के बाद जेल प्रशासन के हाथ पैर फूल गये| उसकी सुरक्षा और जेल के भीतर बंद अन्य माफियाओं से विवाद के खतरे को ध्यान में रखते हुए जेल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी| तकरीबन दो बजे राठी को बागपत जेल से सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ रवाना किया गया|
इधर लगभग शाम 6 बजे प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ ने सेन्ट्रल जेल पंहुच बाहरी सुरक्षा का जायजा लिया| इसके बाद उन्होंने जेल अधिकारीयों के साथ जेल के बाहर की व्यवस्था को देखा| इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट जैनेन्द्र जैन सेन्ट्रल जेल पंहुचे और जेल अधिकारीयों से जानकारी ली| लगभग 11 बजे बागपत के सीओ राजवीर सिंह के नेतृत्व में दो प्रभारी निरीक्षक,दो दरोगा,चार हेंड कांस्टेबल और 11 कांस्टेबल की सुरक्षा के साथ सुनील राठी को सेन्ट्रल जेल बज्र वाहन से लाया गया| उसके काफिले में तीन गाड़ियां आयी|
वही जिले की सीमा पर राजेपुर थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने उसे लेकर पांचाल घाट पंहुचे वहां से प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक उसको साथ लेकर सेन्ट्रल जेल पंहुचे| जिस बज्र बाहन से उसे लाया गया उसे मुख्य द्वार के निकट खड़ा कर सुनील राठी को जेल के भीतर दाखिल कर दिया गया|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…