संदीप केशरवानी
फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास तेज़ रफ़्तार डम्फर अनियंत्रित होकर घर मे घुस गया, डम्फर की चपेट में आने से दम्पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं उनकी मासूम नाती घायल हो गई , ग्रामीणों ने मासूम की चीख पुकार सुनकर दौड़े , घायल बच्ची को बाहर निकाल पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने करें के माध्यम से शवो को बाहर निकाल , हम आपको बता दे की मृतक दम्पति रामकिशोर रोड किनारे चाय नाश्ते की दुकान खोल रखे था और वह और उनकी पत्नी मुन्नी देवी दुकान में ही सो जाते थे। मृतक दम्पति अपनी 5 वर्षीय नातिन नैंसी को लेकर आ गए जहां तेज़ रफ़्तार डम्फर बिंदकी से ललौली की ओर मोरम लादने जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर पलट गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घायल 5 वर्ष की बच्ची नैंसी देवी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। अनियंत्रित रफ्तार से चल रहे वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटना हो जाने से लोगों में नाराजगी का माहौल बना हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…