सरताज खान
गाजियाबाद / युवती को दिल्ली से प्लाट दिलाने के नाम पर बुलाकर आरोपी ने तमंचे के बल पर नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया और उससे 25 हजार रुपये छीनकर भगा दिया। महिला ने दिल्ली पहुंचकर वेलकम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसे घटना स्थल थाना ट्रोनिका सिटी मानते हुए वेलकम पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर केस ट्रांसफर कर दिया। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता के अनुसार 20 जुलाई की दोपहर उसे खुशहाल पार्क निवासी नईम अंसारी पुत्र मौ0 सफी ने दौलत नगर स्थित ऑफिस पर प्लाट दिलाने के नाम से बुलाया था। जब वह उसके ऑफिस पर गयी तो आरोपी नईम ने उसे तमंचे से आतंकित कर कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गयी और उसके बाद नईम ने उसके साथ रेप किया। जब उसे होश आया तो उसे घटना की जानकारी हुई। आरोप है कि नईम ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी और प्लाट के लिये लेकर आई 25 हजार रुपये भी उससे छीनकर भगा दिया।पीड़िता ने बताया कि उसके बाद वह घर गयी तथा परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसी दिन शाम को परिजन वेलकम थाने ले गये।जहां उनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मेडिकल परीक्षण कराया। मामले में ट्रोनिका सिटी एसएचओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि युवती ने वेलकम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जो रविवार को घटना स्थल उनके यहां का होने के नाते ट्रांसफर किया गया था। मामले को गम्भीरता से लेकर सोमवार सुबह करीब 10 बजे जीवन गेट पूजा कॉलोनी से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…