सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की इन्द्राइंकलेव कालोनी में सोमवार एक युवक के बिजली के बोर्ड में स्विच लगाने के दौरान करंट लगने से मौत हो गयी। और लक्ष्मी गार्डन कालोनी में रविवार शाम लोहे की ग्रिल में आए करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया हैं।
इंन्द्रा इंकलेव कालोनी निवासी राजू परिवार के साथ रहता है। वह कालोनी में ही बिजली का काम करता था। सोमवार सुबह वह अपने ही घर में बिजली के बोर्ड में स्विच लगा रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। करंट लगने सेवह घायल हो गया। परिजनो ने चीख सुनकर घर की मेन लाइन काट उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही दूसरी ओर लक्ष्मी गार्डन कालोनी निवासी फैजल (17) परिवार के साथ रहते था। वह रविवार शाम मकान की छत पर पंतग उड़ा रहा था। इस दौरान छत पर लगी ग्रील में अचानक करंट आ गया जिससे फैजल कंरट की चपेट में आ गया। परिजन उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों के परिजनों पुलिस कार्रवाई से इंकार कर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। बार्डर थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि मृतको के परिजनो ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शवों के अंतिम संस्कार कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…