सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी निठोरा रोड स्थित अमन गार्डन कालोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर (बिजली कर्मी) लाइनमेन से बाइक लूट ली। घटना बुधवार 18 जुलाई की है। पुलिस के कहने पर पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इंद्रापुरी पुलिस कालोनी निवासी पवन बिजली घर लाइन मेन है। पवन ने बताया कि वह बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे अमन गार्डन स्थित लाइट का फाल्ट ठीक करने के लिए खंबे पर चढ़ा। बाइक नीचे खड़ी थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए। एक बदमाश ने उसे लाइट ठीक करने के बारे में पुछा। तभी दूसरे बदमाश ने तमंचा दिखाकर बाइक की चाबी मांगी। मना करने पर उसे गोली मारने की धमकी देने लगे। बदमाश बाइक की चाबी लेकर मौके से भाग गए है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पवन ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने उसे बाइक चोरी की तहरीर देने की बात कहीं। पीड़ित ने बाइक लूट की जगह चोरी की तहरीर दी। कोतवाली एसएचओ उमेश पाड़ेंय ने बताया कि पीड़ित ने बाइक चोरी की तहरीर दी थी। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। चोरों की तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…