विकास राय
गाजीपुर। वाराणसी वाया गाजीपुर बलिया रेल मार्ग पर 15 जुलाई से इलेक्ट्रिक इंजन की ट्रेनें नियमित दौड़ने लगेंगी। यह जानकारी संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा पहले ही दे चुके हैं। इलेक्ट्रिक लाइन शुरू होने का फायदा गाजीपुर के लोगों को एक नई मेमू पैसेंजर ट्रेन का हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी सिटी और बलिया के बीच चलने वाली इस नई मेमू पैसेंजर ट्रेन को 14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वाराणसी में हरी झंडी दिखाएंगे।
इस ट्रेन का नियमित परिचालन दूसरे दिन से शुरू होगा। यह ट्रेन बलिया से सुबह पौने पांच बजे खुलेगी। सागरपाली, फेफना, चितबड़ागांव, ताजपुर डेहमा, करीमुद्दीनपुर, ढो़ंढ़ाडीह, यूसुफपुर, शहाबाजकुली, गाजीपुर घाट, गाजीपुर सिटी, आंकुशपुर, सहेड़ी हाल्ट, नंदगंज, बासुचक हाल्ट, तरांव, सैदपुर भितरी, सिधौना रामपुर हाल्ट, रजवाड़ी, कादीपुर, सारनाथ स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 8.20 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। वाराणसी सिटी से वापसी के लिए यह ट्रेन शाम 5.40 बजे प्रस्थान करेगी और बीचे के स्टेशनों पर रुकते हुए गाजीपुर सिटी 7.25 बजे पहुंचेंगी। इस ट्रेन का बलिया पहुंचने का समय 9.20 बजे होगा। देखा जाए तो वाराणसी-गाजीपुर-बलिया के बीच यह छठवीं पैसेंजर ट्रेन होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…