यमनी फ़ोर्सेज़ ने देश की मुख्य बंदरगाह हुदैदा पर हमला कर रही सऊदी अरब की अगुवाई वाली फ़ोर्सेज़ के संचार तंत्र को ड्रोन से निशाना बनाया।
अलमसीरह टीवी चैनल की रविवार की रिपोर्ट के अनुसारः “यमनी सेना और स्वयंसेवी बल ने एक संयुक्त कार्यवाही में देश के पश्चिमी तटवर्ती शहर हुदैदा पर हमले कर रही अतिग्रहणकारी फ़ोर्सेज़ के संचार तंत्रों पर ड्रोन से हमला किया। यह हमला दुश्मन की गतिविधियों पर पैनी नज़र रखने के बाद किया गया।”
रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के कई भाड़े के सैनिक एक हवाई हमले में मारे गए जो हुदैदा में जंग के मैदान से भागने की कोशिश कर रहे थे।
इस बीच सऊदी गठबंधन के निकटवर्ती मीडिया चैनलों ने इस बात को माना कि कथित पांचवीं अमालिक़ा ब्रिगेड के अबू हारून बटैलियन के 5 सदस्य उस वक़्त मारे गए जब सऊदी अरब के फ़ाइटर जेट ने ग़लती से उनके ठिकाने पर बम्बारी कर दी। इस हमले में कई भाड़े के सैनिक घायल भी हुए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…