फ़िलिस्तीन के जनमोर्चा नामक प्रतिरोध आंदोलन ने साम्राज्यवादियों और तेल माफ़ियाओं के मुक़ाबले में यमनी जनता के प्रतिरोध की सराहना करते हुए कहा कि यमनी जनता का प्रतिरोध, पूरी दुनिया के लिए साम्राज्यवादियों के विरुद्ध संघर्ष का बेहतरीन नमूना है।
फ़िलिस्तीन के जनमोर्चा ने क्षेत्र और दुनिया में रूढ़ीवादी, ज़ायोनी और साम्राज्यवादियों के मुक़ाबले में संघर्ष करने वाले अपने साथी यमनियों के संघर्ष को सराहते हुए दुनिया और फ़िलिस्तीनियों से अपील की है कि वह यमनी प्रतिरोधकर्ताओं का भरपूर समर्थन करें और उनको अपनी बाहों में ले लें।
फ़िलिस्तीन के जनमोर्चे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यमन के साहसी और शक्तिशाली प्रतिरोध ने दुश्मनों को अविस्मरणीय पाठ सिखाए और उनकी यह कार्यवाही स्वतंत्रता, प्रतिरष्ठा और आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ने वाले दुनिया भर के युवाओं के लिए क्रांतिकारी नमूना है। बयान में कहा गया है कि यमनवासियों के प्रतिरोध ने प्रतिरोध के इतिहास को सुनहरे शब्दों से भर दिया है और यह बैतुल मुक़द्दस की स्वतंत्रता की भूमिका है।
इतिहास साक्षी है कि वर्ष 1948 में ज़ायोनी शासन के गठन के समय से यमन की जनता ने फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता और ज़ायोनियों को खदेड़ने के लिए बहुत अधिक ख़ून और बलिदान दिया है।
फ़िलिस्तीन के जनमोर्चे नामक आंदोलन के बयान में आया है कि यमनी जनता फ़िलिस्तीनी मुद्दे को, अपना, राष्ट्रीय और अरब मुद्दा समझती है और इसपर किसी भी प्रकार का समझौता करने को तैयार नहीं है और हम बल देकर कहते हैं कि यह मुद्दा, हमेशा से हमारी प्राथमिकता में रहेगा। बयान में कहा गया है कि यह कोई नई बात नहीं है बल्कि आज आप जहां भी नज़र उठाएं वहां के लोग फ़िलिस्तीन और फ़िलिस्तीनियों के समर्थन के लिए सड़कों पर निकलते हैं और यह हमारी बहुत बड़ी जीत है।
फ़िलिस्तीनी आंदोलन के बयान में आया है कि आज जब यमन की हर गली कूचे में इस्राईल और ज़ायोनी शासन के विरुद्ध संघर्ष की घोषणा की जा रही है और गगनभेदी नारे लगाए जा रहे हैं, सऊदी अरब और उसके घटक ज़ायोनी शासन के साथ मिलकर जानबूझकर यमन जनता के ख़ून की होली खेल रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…