सऊदी मीडिया ने जून महीने में यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के हाथों 76 सऊदी सैनिकों के मारे जाने और घायल होने की लिस्ट जारी की है।
समाचार एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के मुताबिक़, यमन युद्ध में इस देश की सेना, स्वयंसेवी बलों के साथ मिलकर लगातार सऊदी अरब और उसके गठबंधन के पाश्विक हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीच सऊदी मीडिया ने एक सूची प्रकाशित करके इस बात को स्वीकार किया है कि केवल जून महीने में ही यमन में सऊदी अरब के 76 सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं जिनमें कई सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी मीडिया में यह लिस्ट प्रकाशित होने के कुछ ही देर बाद सऊदी अरब की सरकार ने बयान जारी करके कहा है कि जून महीने में उसके 26 सैनिक मारे गए हैं और 50 से अधिक घायल हैं। दूसरी ओर सऊदी मीडिया का कहना है कि 30 सैनिकों की उसके पास लिस्ट है जो जून के महीने में यमन में मारे गए हैं। सऊदी सूत्रों का कहना है कि 46 सऊदी सैनिक जो यमन में घायल हुए हैं उनमें से कई की स्थिति बहुत ही गंभीर है इस प्रकार मरने वाले सैनिकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
ज्ञात रहे कि यमन युद्ध में लगातार मारे जा रहे सऊदी सैनिकों की जो सूची, सऊदी मीडिया या आले सऊद शासन द्वारा जारी की गई वह केवल सऊदी सैनिकों की है जबकि हर दिन यमन में सैकड़ों की संख्या में सऊदी एजेंट, यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के हाथों मारे जा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…