सीरिया की सेना शुक्रवार को जार्डन की सीमा से मिलने वाले नसीब बार्डर पर नियंत्रण प्राप्त करने में सफल रही है और सेना ने इस बार्डर पर राष्ट्रीय ध्वज लहरा दिया। फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले सीरिया की सेना ने शुक्रवार की सुबह आठ सीमावर्ती चेकपोस्टों पर नियंत्रण कर लिया था और बार्डर से पांच किलोमीटर की दूरी पर सेना के जवान पहुंच गये थे।
सीरिया की सेना जार्डन के साथ लगी सीमा पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त करने के प्रयास में है। इस युद्ध के साथ ही सीरिया के दक्षिण में ज़ायोनी शासन के निष्पक्ष क्षेत्र बनाने के प्रयास पर पानी फिर गया और जार्डन से लगी सीमा के खुलने की संभावना बढ़ गयी है। सीरिया की सेना ने इसी प्रकार दरआ प्रांत के कई गांव और शहरों को भी स्वतंत्र करा लिया है जिसके दौरान दर्जनों आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।
ज्ञात रहे कि सीरिया में वर्ष 2011 से सऊदी अरब, अमरीका और उसके घटकों के समर्थन प्राप्त आतंकवादियों के व्यापाक हमलों संकट शुरु हुआ जिसका मुख्य लक्ष्य ज़ायोनी शासन के हित में क्षेत्रीय हालात करना था किन्तु सीरिया की जनता और सरकार के प्रतिरोध के कारण आतंकवादियों को भारी नुक़सान पहुंचा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…