गाजियाबाद / लोनी तहसील में मंगलवार के दिन आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर पहुंची जिलाधिकारी महोदया रितु माहेश्वरी ने क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वैभव भी वहां मौजूद थे।
लगभग 12 बजे तहसील सभागार पहुंची डीएम के समक्ष 79 फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। जिनमें उन्होंने 12 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जबकि शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें अगले समाधान दिवस तक जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी अधीनस्थों को यह भी निर्देश दिए कि वह अपने-अपने विभाग से संबंधित तमाम शिकायतों की निष्पक्षता के साथ जांच करे और उसमें कोई भी लापरवाही ने बरतकर समय पर अपना काम पूरा करें ताकि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समय पर निस्तारण किया जा सके।
समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सत्यवीर सिंह के अलावा वहा अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।इसी मौके पर वहां पहुंची नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा ने डीएम से मिलकर उन्हें एक मांग पत्र देते हुए बैहटा हाजीपुर नहर को पक्की कराए जाने की मंशा जाहिर की। जिन्होंने उन्हें आश्वस्त किया है कि जल्दी ही शासन से मांग कर कार्य प्रारंभ कराए जाने का प्रयास किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…