गाजियाबाद / लोनी नगर पालिका क्षेत्र की त्यागी मार्केट में आवारा कुत्तों ने एक बार फिर एक बच्ची को अपना शिकार बनाते उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिसे शाहदरा के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर शिकायत के बावजूद भी संबंधित विभाग ने कॉलोनी वासियों की सुरक्षा हेतु आजतक तक कोई कदम नहीं उठाया है।
त्यागी मार्केट निवासी पीड़ित फरमान का कहना है कि उसकी 9 वर्षीय पुत्री समरीन सुबह के लगभग 6 बजे निकट ही बाजार में दूध लेने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां घूमने वाले आवारा कुत्तों ने उसे अपना शिकार बना लिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर जबतक उस ओर दौड़कर पहुंचे कुछ लोगों ने उसे कुत्तों के चुंगल से बचाया तबतक कुत्ते काटकर उसके शरीर पर अनेक घाव कर चुके थे। गंभीर रूप से घायल लहूलुहान समरीन को तुरंत शाहदरा के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अभीतक उसका उपचार जारी है।
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि वहां घूमने वाले आवारा कुत्तों के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। जिन्होंने समरीन के अलावा कल ही एक 10 वर्षीय रिजवान नामक बच्चे को भी काट कर घायल कर दिया था। जबकि अबसे पहले भी वह ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। हालात ऐसे बन चुके हैं कि इन आवारा कुत्तों के आतंक के चलते बच्चों को घर से अकेला भेजने में भी डर लगता है।
अफसोस की बात तो यह है कि संबंधित विभाग को इसकी कईबार सूचना दिए जाने के बावजूद भी आज तक किसी ने भी उक्त आवारा कुत्तों से सुरक्षा हेतु कोई कदम उठाने की जहमत उठाना जरूरी नहीं समझा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…