शिव शक्ति सैनी
हमीरपुर, यूपी के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली का है.जहॉ पर अवैध खनन से गुस्साए लोगों ने एस डी एम के ड्राइवर को पीटा,और पुलिस प्रशासन से हाथापाई भी की , वही ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन पर लगाया पैसे लेकर अवैध खनन को संरक्षण देने का आरोप भी लगा रहे है,
मामला कल रात का है, जहॉ कोतवाली क्षेत्र राठ के ग्राम नौहाई का बताया गया है, जहाँ पर ग्रामीणों ने अवैध बालू खनन से लदे लगभग आठ टैक्टरों को रोक कर जाम लगा दिया, देर रात तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुचीं पुलिस वा तहसीलदार ने जब ग्रामीणों द्वारा रोके गये अवैध बालू से लदे टैक्टरों को ले जाने का प्रयास किया, तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। प्रत्यक्षदर्शियो और ग्रामीणों की माने तो उसी वक्त एस डी एम राठ का ड्राइवर एक बालू भरे टैक्टर को स्टार्ट करके ले जाने लगा। तो वहाँ मौजूद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी।
ग्रामीण मौके पर खनिज अधिकारी या डीएम को बुलाने की माँग पर अड़े थे। ग्रामीणों का कहना है कि कई महीनों से उनके गावँ से अवैध बालू खनन की ट्रांसपोर्टिंग (परिवहन) किया जा रहा है। जिससे उनके गावँ की सड़कें बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है एवं अवैध बालू खनन करने वाले टैक्टर चालक बहुत अधिक तेज गति से टैक्टर निकालते है जिससे कभी भी कोई भी बड़ी घटना दुर्घटना हो सकती है।उनका कहना है कि विरोध करने पर गाली गलौज कर धमकाते है एवं कहते हैं।कि हम विधायक के आदमी है। उन्होंने यहॉ बताया कि। इस अवैध खनन की कई बार उन्होंने पुलिस वा प्रशासनिक अधिकारियों से लिखित शिकायत की मगर इस अवैध बालू खनन पर कोई कार्यवाही नही हो पा रही है.
अंततः देर रात एसडीएम राठ सुरेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुचे और ग्रामीणों को समझा बुझा कर ट्रैक्टर थाने भेजवाया. इस सम्बन्ध में हमसे बात करते हुवे उन्होंने कहा कि ये बालू खनन कही और हो रहा है हमारे क्षेत्र में नहीं हो रहा है. इसके ऊपर कार्यवाही होगी. ट्रैक्टर थाने ले जाकर उचित कानूनी कार्यवाही होगी. उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली है और ट्रैक्टर को थाने नहीं ले जाने दे रहे थे उनको चिन्हित कर उनके ऊपर भी कार्यवाही होगी.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…