शिवशक्ति सैनी
हमीरपुर, युपी के हमीरपुर जिले में आज सुबह अस्सी वर्षीय एक साधु के समाधि लेने की घोषणा से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. वही साधु को समाधि लेते देखने के लिए ,भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. खड्डा खोदा जा चूका था. समाधी की तैयारी पूरी थी तभी अचानक समय पर पहुची पुलिस संत को उठा के थाने ले आई. थाने पर संत को काफी समझाया बुझाया गया और इलाज हेतु पास के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया गया है.
मामला हम्रीरपुर जिले में थाना जरिया के गोहांड कस्बे में अस्सी वर्षीय एक साधु ने जैसे ही भू-समाधि लेने की घोषणा की तो झारी मंदिर परिसर में सैकड़ों लोग इकट्ठा गये. वही संत महात्मा जो कि समाधि लेने जा रहे, उनको रो रो कर विदा किया जा रहा था, समस्त नगरवासी एक ज़िंदा इंसान को ज़िंदा ही दफ़नाने वाले थे. क्योकी संत महात्मा की इच्छा थी, कि उनके लिए नगर के लोग गड्डा खोदे और उनको इस समाधि मे जिंदा ही दफन कर दे, इस समाधि को दूर दूर से लोग देखने आ रहे थे.
वही साधु के कहने पर चेलों ने गड्ढा खोदना शुरू कर दिया, देखते ही देखते साधु के समाधि लेने की सूचना पूरे जिले में हवा तरीके फैल गयी, हर कोई मौके पर पहुंचने को लालायित हो उठा था, वही समाधि लेने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साधु को पकड़कर थाने ले आई, इसके बाद थाने में भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये. थाने में काफी देर तक रहने के बाद साधु को समझया गया. वही बाबा को इलाज के लिए सीएचसी सरीला में भर्ती कराया गया है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…