Categories: Crime

हमीरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा, एक हिरासत में

शिव शक्ति सैनी

हमीरपुर. बुंदेलखंड में अवैध असलहो का व्यापार हमेशा से ही पुलिस के लिए सर दर्द बना है. यहाँ अवैध असलहो का कारोबार लघु उधोग बन चूका है. हर दो चार दिन में गाँवो से पकड़ी जाने वाली अवैध असलहा फैक्ट्रियां इसकी बानगी आज फिर हमीरपुर जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अवैध असलहा फैक्ट्री के साथ एक आरोपी को गिरफतार किया है इस फैक्ट्री से एक बनी बंदूक तीन अधबने अवैध असलहो के साथ 315 और 312 बोर के कई भरे और खाली करतूत बरामद हुए है.

मामला हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना के पहाड़ी गाँव का है जहाँ रमेश विश्कर्मा अपने घर में पिछले कई सालो  से अवैध असलहो का कारोबार कर रहा था लेकीन कल पुलिस ने मुखबिर की सुचना के बाद उसके घर में छापेमारी की तो उसकी आँखे फटी की फटी रह गयी. यहाँ अवैध असलहा बनाये के उपकरण के साथ एक बनी बंदूक तीन अवैध अधबनी असलहा अवस्था में मौजूद थे जिनको पुलिस ने बरामद करते हुए आरोपी रमेश विश्वकर्मा को गिरफतार कर जेल भेज दिया है. साथ ही  एएसपी  ने इस अवैध असलहा फैक्ट्री के खुलासा करने वाली पुलिस टीम 5 हजार रुँपये नगद देने की घोषणा की है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts