Categories: Crime

मा बाप पढ़ाई रुकवाकर करना चाहते थे शादी, कर लिया उसने खुदकुशी

शिव शक्ति सैनी
हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले में एक सनसनी खेज वारदात में एक छात्रा ने ट्रेन के आंगे कूद कर आत्महत्या कर ली। यह छात्रा इस बात से दुखी थी की उसके माँ बाप उसके इन्टर पास करने के बाद उसकी आंगे की पढाई न करवा कर शादी करने की जिद में अड़े थे। आंगे की पढाई न कर पाने से दुखी इस छात्रा ने आज अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली !
मामला हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना कस्बे का है जहाँ रहने वाले सुरेन्द्र सिंह की बेटी रोहणी ने इस साल इंटर मिडियट के एक्जाम अच्छे नम्बरों से पास किया था अब वो आंगे की पढाई के लिए बीए में एडमिशन लेना चाहती थी लेकीन उसके घर वाले उसको आंगे की पढाई नही करवा कर उसकी शादी करना चाह रहे थे इसी के चलते उन्होंने लड़का ढूढ़ लिया था। इस बात से नाराज होकर रोहणी ने दो दिन से खाना छोड़ दिया था और सुमेरपुर के रेलवे गेट 2 के सामने ट्रेन के आंगे कूद कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है !
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts