Categories: International

ईरान भारतीय नागरिकों को ऑन अराइवल वीजा जारी करेगा

आदिल अहमद

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान के विदेश मत्रालय ने इस सिलसिले में ज़रूरी दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जुलाई के आख़िर से ईरान के 12 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर भारतीय पासपोर्ट धारकों को ऑन अराइवल वीज़ा जारी किया जाएगा।

यह दिशा निर्देश देश के नागरिक उड्डयन संगठन, एयरपोर्ट निर्देशकों और एयरलाइन कंपनियों को जारी किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में फ़ैसला, ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी की फ़रवरी में नई दिल्ली की यात्रा के दौरान लिया गया था।

ईरान, अमरीका, कोलम्बिया, ब्रिटेन, कनाडा, सोमालिया, बांग्लादेश, जॉर्डन, इराक़ अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के अलावा विश्व के अन्य देशों के पासपोर्ट धारकों को 30 दिन का ऑन अराइवल वीज़ा जारी करता है।

भारत के फ़ाइनेश्नल ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक़, 72,809 भारतीयों ने 2017 वित्तीय वर्ष के दौरान ईरान की यात्रा की थी, जो ईरान की यात्रा करने वाले कुल विदेशी नागरिकों का 2.3 प्रतिशत है।

aftab farooqui

Recent Posts